11 अप्रैल को लगने वाले लोक अदालत की तिथि 9 मई घोषित
लॉक डाउन के अंतर्गत बंद न्यायालय के दृष्टिगत मुकदमों की जारी की गई तिथियां
माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा 31 मार्च को जारी निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश कुशीनगर स्थान पडरौना विनोद कुमार सिंह के द्वारा जारी आदेश में लॉक डाउन के अंतर्गत बंद चल रहे न्यायालयों में मुकदमों की तिथियां घोषित की गई हैं तथा आगामी 11 अप्रैल को लगने वाली लोक अदालत के तिथि को 9 मई निर्धारित की गई है जनपद न्यायाधीश के द्वारा दिनांक 23 मार्च के बाद अतिथियों के लिए 15 अप्रैल 24 मार्च के लिए 16 अप्रैल 25 मार्च के लिए 17 अप्रैल के क्रम में उक्त मुकदमों की तिथियां निर्धारित की गई हैं जो आगामी 14 अप्रैल तक के लिए घोषित की गई हैं अंतिम दिन 14 अप्रैल की तिथि 5 मई निर्धारित की गई है इन सभी तिथियों को फॉरवर्डिंग हेतु जिला मुख्यालय पडरौना में मोहम्मद सरफराज खान सिस्टम ऑफीसर एवं विजय कुमार दुबे टीएमपी द्वारा संपादित किया जाएगा वाह्य न्यायालय कसया कुशीनगर में फॉरवर्डिंग कार्य के लिए धीरज कुमार तिवारी सिस्टम सहायक तथा रोहित कुमार टीएमपी के द्वारा संपादित किया जाएगा उक्त कार्यों के संपादन में आने वाली कठिनाइयों के लिए नामित कर्मों के द्वारा अन्य सहायकों से सहयोग लेने हेतु अधिकृत किया गया है
कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से खबर है कि यहां एक घर में आग लगने से दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए. यह घटना पडरौना कोतवाली के गंभीरिया गांव की है. पता चला है कि परिजनों ने कोरोना के डर से मासूमों को घर के अंदर बंद कर दिया था. माता-पिता ने बाहर दरवाजे पर ताला लगा दिया था. इस दौरान घर में गैस रिसाव से आग लग गई, जिसके बाद मासूम ताला बंद होने के कारण निकल नहीं सके।